Ad Code

04 MARCH 2022 Daily Current Affairs

   
04 MARCH 2022

           ♨️ आज की प्रेरणा ♨️ 

यदि हम वास्तव में प्यार करना चाहते हैं तो हमें सीखना होगा कि माफ कैसे करना है।

आज से हम बीती बातों को भुलाकर सभी को दिल से माफ करें...

!! अपने लक्ष्य पर ध्यान !!

एक बार की बात है। एक तालाब में कई सारे मेढ़क रहते थे। उन मेढ़को में एक राजा मेंढक था। एक दिन सारे मेढक ने कहा, क्यों न कोई प्रतियोगिता खेली जाए। तालाब में एक पेड़ था। राजा मेंढक ने कहाकि “जो भी इस पेड़ पर चढ़ जाएगा, वह विजयी कहलाएगा।

सारे मेढ़क द्वारा यह प्रतियोगिता स्वीकार कर ली गई और अगले दिन उस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी मेंढक तैयार थे। इस प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए सारे मेंढक जैसे ही प्रतियोगिता शुरू हुई एक एक करके उस पेड़ पर चढ़ने लगे। कुछ मेढ़क ऊपर चढ़ते गए और फिर फिसलते गए। फिर नीचे गिर जाते थे।

ऐसे ही कई मेंढक ऊपर चढ़ते रहे और फ़िसलते रहे और फिर नीचे गिर जाते। इसी बीच कुछ मेढ़क ने हार मान कर बंद कर चढ़ना बन्द कर दिया। परंतु कुछ मेढ़क चढ़ते रहे, जो मेढ़क नहीं चढ़ पाए थे और छोड़ दिया था। वह कह रहे थे कि “इस पर कोई चढ़े ही नहीं पाएगा। यह असंभव है, असंभव है।”

इस पर कोई नहीं कर सकता। जो मेंढक दोबारा चढ़ रहे थे, उन्होंने भी हार मान ली। परंतु उनमें से एक मेंढक लगातार प्रयास करता रहा। लगातार प्रयास करने के कारण अंत में वह पेड़ पर चढ़ गया और सभी मित्रों द्वारा तालियां बजाई गई और सबने उससे चढ़ने का कारण पूछा उनमें से एक पीछे से एक ने कहा यह तो बहरा है, इसे कुछ सुनाई नहीं देता। उस बहरे मेंढक के एक दोस्त ने उससे पूछा तुमने यह कैसे कर लिया। उसने कहा मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। मुझे लग रहा था कि नीचे खड़े यह लोग मुझे प्रोत्साहित कर रहे हैं कि तुम कर सकते हो। अब तुम ही हो तुम कर सकते हो और मैं आखिरकार इस पेड़ पर चढ़ गया।

सब ने उसकी खूब तारीफ की और उसे पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा:- 

इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें सिर्फ अपने लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए दुनिया क्या कहती है, उस पर ध्यान बिल्कुल नहीं देना चाहिए।

व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़ें

4 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1789 – अमेरिकी कांग्रेस की बैठक हुई और संविधान को लागू करने का एलान किया।

1797 – जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1823 – उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

1837 – अमेरिका के तीसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर शिकागो को शहर का दर्जा मिला।

1882 – पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।

1894 – शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए।

1902 – शिकागो में अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1921 - असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।

1924 – क्लेडॉन सन्नी का प्रसिद्ध गीत 'हैप्पी बर्थ डे टू यू' प्रकाशित हुआ।

1930 – फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़ें

1931 - ब्रिटिश वायसराय, गवर्नर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी की भेंट व राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।

1936 – जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।

1951 – नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ।

1961 – भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।

1977 – रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।

1998 - भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।

1999 - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।

2001 – पुर्तगाल में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से 70 लोगों की मौत हुई।

2001 - तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।

2002 - राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।

2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।

2008 - तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़ें

2008 - हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।

2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।

2009 - रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। 

2009 - पटना उच्च न्यायालय के चन्दमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व कर्नाटक उच्च न्यायालय को न्यायधीश दीपक वर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।

2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्यचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी। 

2009 - राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

2012 – कांगो गणराज्य में युद्धक सामग्रियों के मलबे में विस्फोट से करीब 250 लोगों की मौत हुई।

2012 – व्लादिमिर पुतिन ने रुस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।

2013 – इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई।

2013 – पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत हुई।

2019 - बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते 10 की मौत, सैकड़ों परिवारों को बचाया गया।

2019 - नागालैंड में अवैध खनन में शामिल चार मजदूरों की खदान धंसने से मौत।

2019 - भिवानी गांव कालुवास के बॉक्सर मनजीत पंघाल ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीता।

2020 - विश्‍व बैंक ने कोरोना वायरस से पीड़ित देशों की मदद के लिए 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में 61वें ललितकला अकादमी पुरस्‍कारों से 15 कलाकारों को सम्‍मानित किया।

2020 - तलिबान के हमले में अफगानिस्‍तान के कम से कम 20 सैनिक और पुलिसकर्मियों की मौत हुई।

2021 - गुजरात के केवडिया में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन शुरू हुआ।

2021 - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अपना “ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स -2020” जारी किया।

2021 - अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम सम्मेलन-2021 के दूसरे संस्करण के मौके पर आभासी रूप से चाबहार दिवस मनाया गया।

2021 - संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के भारत द्वारा प्रायोजित प्रस्‍ताव का सर्वसम्‍मति से अनुमोदन कर दिया।

व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़ें

4 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1856 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।

1881 - रामनरेश त्रिपाठी, प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।

1883 - दरबान सिंह नेगी - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला था।

1886 - बलुसु संबमूर्ति, मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ।

1922 - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।

1929 - कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

1930 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री थे।

1941 - प्रमोद काले - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ।

1980 - रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

1980 - कामालिनी मुखर्जी, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1986 – बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह का जन्म हुआ। 

 1996 - कमलप्रीत कौर - भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी ।

4 मार्च को हुए निधन👉

1899 - ठाकुर जगमोहन सिंह - मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार।

1928 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।

1939 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।

2002 - के. वी. रघुनाथ रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

2007 - सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।

2011 - अर्जुन सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।

2016 - पी. ए. संगमा - मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2020 - संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर का 100 साल की उम्र में पेरू में निधन हो गया।

व्हाट्सप्प ग्रुप में जोड़ें

4 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला खाटूश्यामजी प्रारम्भ (11दिन)।

🔅 आचार्य श्री उदारसागर जी मुनिदीक्षा ( जैन , फाल्गुन शुक्ल द्वितीया )।

🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल द्वितीया )।

🔅 श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती।

🔅 श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस। 

🔅 लाला हरदयाल स्मृति दिवस ।

🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा )।


Post a Comment

0 Comments