07 MARCH 2022
♨️ आज की प्रेरणा ♨️
परिवर्तन, पहली बार में कठिन होता है,
मध्य में अप्रिय होता है,
लेकिन अंत में शानदार होता है।
👉 आज से हम परिवर्तन को स्वीकार करें..
7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगोलिया पर कब्जा किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
1969 – इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को प्रधानमंत्री चुना था।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
1995 – डॉलर, 1.5330 इच गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
2001 - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
2002 - इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
2003 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
2006 - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
2007 - भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
2008 - त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
2015 – नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।
2019 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।
2019 - चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना , दो श्रेणियों में मिला सम्मान।
2019 - अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन:सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर
2020 - केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।
2021 - उपराष्ट्रपति ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद के प्रथम स्नातक दिवस को संबोधित किया।
2021 - देश के सबसे बड़े गुर्दा डायलिसिस अस्पताल का दिल्ली में बालासाहिब गुरूद्वारे में उद्घाटन किया गया।
2021 - बांग्लादेश ने नौ व्यक्तियों और एक संगठन के नाम की घोषणा की , जिन्हें वर्ष 2021 के लिए बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “स्वाधीनता पुरस्कार” (Independence Award) से सम्मानित किया जाएगा।
7 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉
1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1922 - रामप्रसाद शर्मा 'महर्षि' - भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
1934 - नरी कॉन्ट्रैक्टर - भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ।
1939 - सैयद सिब्ते रज़ी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे ।
1949 - ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ।
1955 - अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।
7 मार्च को हुए निधन👉
1939 - राय बहादुर दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1952 - परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1961 - गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1988 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1999 - अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन।
2012 - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2018 - रेनाल्डो बिगनोने अर्जेंटीना के राजनीतिज्ञ ( कन्फर्म नहीं )।
7 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस ।
🔅 श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस ।
🔅 पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस।
🔅 जन औषधि दिवस / सप्ताह ( 01 से 07 मार्च , भारत )।
⚜️ आज का प्रेरक प्रसंग ⚜️
!! शब्दों की ताकत !!
एक नौजवान चीता पहली बार शिकार करने निकला। अभी वो कुछ ही आगे बढ़ा था कि एक लकड़बग्घा उसे रोकते हुए बोला, “अरे छोटू, कहाँ जा रहे हो तुम ?” “मैं तो आज पहली बार खुद से शिकार करने निकला हूँ !” चीता रोमांचित होते हुए बोला। “हा-हा-हा-, लकड़बग्घा हंसा” अभी तो तुम्हारे खेलने-कूदने के दिन हैं, तुम इतने छोटे हो, तुम्हें शिकार करने का कोई अनुभव भी नहीं है, तुम क्या शिकार करोगे !! लकड़बग्घे की बात सुनकर चीता उदास हो गया।
दिन भर शिकार के लिए वो बेमन इधर-उधर घूमता रहा, कुछ एक प्रयास भी किये पर सफलता नहीं मिली और उसे भूखे पेट ही घर लौटना पड़ा। अगली सुबह वो एक बार फिर शिकार के लिए निकला। कुछ दूर जाने पर उसे एक बूढ़े बन्दर ने देखा और पुछा, “कहाँ जा रहे हो बेटा ?” “बंदर मामा, मैं शिकार पर जा रहा हूँ।” चीता बोला। “बहुत अच्छे” बन्दर बोला, तुम्हारी ताकत और गति के कारण तुम एक बेहद कुशल शिकारी बन सकते हो।
Click Here
जाओ तुम्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। यह सुन चीता उत्साह से भर गया और कुछ ही समय में उसने एक छोटे हिरन का शिकार कर लिया। मित्रों, हमारी ज़िन्दगी में “शब्द” बहुत मायने रखते हैं। दोनों ही दिन चीता तो वही था, उसमें वही फूर्ति और वही ताकत थी पर जिस दिन उसे डिस्करेज किया गया वो असफल हो गया और जिस दिन एनकरेज किया गया वो सफल हो गया।
शिक्षा:-
इस छोटी सी कहानी से हम तीन ज़रूरी बातें सीख सकते हैं :-
पहली, हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपने “शब्दों” से किसी को Encourage करें, Discourage नहीं। Of Course, इसका ये मतलब नहीं कि हम उसे उसकी कमियों से अवगत न करायें, या बस झूठ में ही एन्करजे करें।
दूसरी, हम ऐसे लोगों से बचें जो हमेशा निगेटिव सोचते और बोलते हों, और उनका साथ करें जिनका Outlook Positive हो।
तीसरी और सबसे अहम बात, हम खुद से क्या बात करते हैं, Self-Talk में हम कौन से शब्दों का प्रयोग करते हैं इसका सबसे ज्यादा ध्यान रखें, क्योंकि ये “शब्द” बहुत ताकतवर होते हैं, क्योंकि ये “शब्द” ही हमारे विचार बन जाते हैं, और ये विचार ही हमारी ज़िन्दगी की हकीकत बन कर सामने आते हैं, इसलिए दोस्तों, Words की Power को पहचानिये, जहाँ तक हो सके पॉजिटिव वर्ड्स का प्रयोग करिये, इस बात को समझिए कि ये आपकी ज़िन्दगी बदल सकते हैं।
0 Comments